तीन बहनों के सुसाइड पर फटा सोनू सूद का कलेजा, बोले- बैन लगाओ दो... जानिए पूरा मामला

Sonu Sood On Ghaziabad Triple Suicide: गाजियाबाद में हुई तीन बहनों की मौत के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। तीन सगी बहनों ने एक इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। इस घटना पर अभिनेता सोनू सूद ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों पर मोबाइल और ऑनलाइन गेम का बहुत ज्यादा दबाव है। बच्चों को मोबाइल से ज्यादा अपने घर वालों के साथ समय और सही समझ की जरूरत है।

Sonu Sood On Ghaziabad Triple Suicide

कोरियन ऑनलाइन गेम खेलती थीं बच्चियां

पुलिस के मुताबिक, तीनों बहनों को मोबाइल फोन देखने और ऑनलाइन गेम खेलने की आदत थी। बताया जा रहा है कि वे एक कोरियन ऑनलाइन गेम खेलती थीं। परिवार वालों ने कुछ दिन पहले बच्चों को मोबाइल इस्तेमाल करने से मना किया था। इसके बाद से वे काफी परेशान रहने लगी थीं।

सोनू सूद ने कही ये बात

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह समय बच्चों को संभालने का है। उन्हें एल्गोरिदम नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम पर रोक होनी चाहिए।

रात करीब दो बजे किया सुसाइड

यह घटना गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके की है। मरने वाली बहनों के नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) बताए गए हैं। रात करीब दो बजे लोगों ने गिरने की आवाज सुनी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

लॉकडाउन में लगी फोन की आदत

परिवार का कहना है कि लॉकडाउन के समय से बच्चों को मोबाइल की आदत लग गई थी। तीनों बहनें हर काम साथ करती थीं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना एक बड़ी चेतावनी है कि बच्चों की जिंदगी में मोबाइल और ऑनलाइन गेम किस तरह परेशानी बन सकते हैं। बच्चों से बात करना और समय पर उनकी मदद करना बहुत जरूरी है।

More from Filmibeat

Read more about: sonu sood bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X