ट्विटर फैन ने सोनू सूद को बताया "अगला अमिताभ बच्चन", एक्टर ने दिया जबरदस्त जवाब
लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने जैसा सराहनीय काम करने वाले अभिनेता सोनू सूद इन दिनों ना सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि लोगों के दिलों पर भी छाए हुए हैं। सोनू अब तक हजारों मजदूरों को घर पहुंचा चुके हैं, जबकि उनका मुहिम अभी भी जारी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फैन ने सोनू सूद की तुलना अमिताभ बच्चन से कर दी।
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- 'जब सब ठीक हो जाएगा आपको हर रविवार, शूट से छुट्टी लेनी पड़ेगी.. लोग आपसे मिलने आएंगे.. जो लोग मुंबई घूमने आएंगे वो पूछेंगे कि सोनू सूद का घर कहां है? अगला अमिताभ.'

बता दें, हर रविवार अमिताभ बच्चन के बंगला 'जलसा' के बाहर लोगों की भीड़ होती है। लोग बिग बी एक झलक के लिए खड़े रहते हैं। खैर, सोनू सूद ने इस तुलना पर जो जवाब दिया है, वह आपका दिल जीत लेगा। सोनू ने लिखा- 'वो क्यों मेरे घर आएंगे दोस्त.. मैं उन सब के घर जाऊंगा.. बहुत सारे आलू के परांठे, पान और चाय उधार है मेरे भाइयों पर..'


Click it and Unblock the Notifications