बिना नाम लिए कंगना रनौत पर सोनू सूद ने साधा निशाना,कहा- परेशान हूं
हाल में ही प्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले सोनू सूद ने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री की एकता पर जोर दिया। उन्होंने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर भी तंज कसा। हालिया एक इंटरव्यू में उन्होंने इंडस्ट्री पर उंगली उठाने वालों पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लोग ही इंडस्ट्री पर सवाल उठाते हैं, ये बहुत ही निराशा जनक हैं।
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक्टर ने कहा कि बॉलीवुड बाधाओं की वजह से दो हिस्सों में पटा हुआ है। इस फिल्म इंडस्ट्री को साथ में जोड़े रखने वाली एक जंजीर की कमी है। मीडिया ट्रायल पर सोनू सूद ने कहा कि मुझे भी इससे परेशानी हुई। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा जिस चीज से दुख हुआ वह था इंडस्ट्री के लोगों का इसके खिलाफ बोलना।

सोनू सूद ने कहा कि यही वह इंडस्ट्री ने जिसने सबकुछ दिया है। जिसने हमारे सपनों का साकार किया है। लेकिन आज कुछ लोग इस इंडस्ट्री पर उंगली उठा रहे हैं। आप समझ सकते हैं कि किस तरह से ये हम सबको प्रभावित करता है।
एक्टर ने कहा, हम सभी एक बड़े परिवार की तरह है लेकिन यहां हम सबको बांधे रखने वाली जंजीर की जरूरत है। कोई भी आपको तारीफ करने और न ही कोई आपको राय देने जाता है। ये इंडस्ट्री वह जगह है जहां लोग टेलेंट को तवज्जु देते हैं। लेकिन यहां आपको कोई सपोर्ट नहीं देता जब आप फेल होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications