सैकड़ों किमी का सफर कर, हैदराबाद में शूटिंग कर रहे सोनू सूद से मदद मांगने पहुंची भीड़ VIDEO
कोरोना महामारी के दौरान एक नाम ऐसा रहा जो कि असल जिंदगी में लोगों का सुपरहीरो कहलाया। वो और कोई नहीं बल्कि सोनू सूद हैं। लॅाकडाउन के दौरान सोनू सूद ने विदेश में फंसे हुए भारतीय लोगों की मदद के साथ मजदूरों के मसीहा भी बन गए। लेकिन उन्होंने अनलॅाक में भी अपना मदद का हाथ लोगों को लिए खुला रखा है। आए दिन सोनू सूद के मसीहा वाले इमेज की कोई ना कोई खबर सुनने को मिलती है।
इस बार हैदराबाद में अपने शूटिंग के दौरान भी सोनू सूद लोगों की मदद करते हुए नजर आए। जिसका एक वीडियो सामने आया है। निर्माता रमेश बाला ने सोनू सूद का ये वीडियो शेयर किया है। जहां पर लोगों की तकलीफ सुनते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में रमेश बाला ने लिखा है कि लोग सैकड़ों किमी का सफर तक कर हैदराबाद में शूटिंग कर रहे सोनू सूद से मिलने पहुंच रहे हैं।

इस ट्वीट पर सोनू सूद ने भी अपना रिएक्शन दिया है और लिखा है कि कभी-कभी भगवान, इंसानों तक पहुंचने के लिए आपको दूत के तौर पर चुनते हैं। इन प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए रमेश सर आपका धन्यवाद। आपको बता दें कि सोनू सूद के पास ऐसे कई मैसेज सोशल मीडिया के जरिए आते रहते हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब उनके शूटिंग के सेट पर कई लोग उनसे मदद मांगने के लिए पहुंचे हैं। चलिए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications