कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए सोनू सूद ने देश के सभी डॉक्टर्स से पूछा बड़ा सवाल, मच गई सनसनी
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच सोनू सूद ने फिर एक बार अपनी सेवा शुरू कर दी है। सोनू सूद इस वक्त लोगों के लिए अस्पताल में बेड से लेकर इंजेक्शन तक पहुंचाने में कोरोना मरीजों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद के पास हर दिन हजारों की गिनती में लोगों के मैसेज आ रहे हैं।
इस बीच सोनू सूद बीते एक साल से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और कोरोना से जुड़ी हुई हर जानकारी शेयर करते रहते हैं। इस बार सोनू सूद ने भारत के सभी डॉक्टर्स के सामने एक बड़ा सवाल रखा है।

जो कि सनसनी फैला रहा है। उन्होंने ये पूछा है कि क्या कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कोई दूसरा इंजेक्शन नहीं है। केवल एक ही इंजेक्शन जरूरी क्यों बताया जा रहा है जब की वो कहीं पर भी मौजूद नहीं है। सोनू सूद ने इस बड़े सवाल को बहुत ही सरल तरीके से पेश किया है, जिसपर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications