..................... सोनू सूद को फोर्ब्स की तरफ से लीडरशिप अवार्ड 2021 दिया गया Sonu Sood honoured forbes India covid 19 leadership Award - Hindi Filmibeat

सोनू सूद को मिला सबसे बड़ा फोर्ब्स लीडरशिप अवार्ड, कोविड-19 के सुपर हीरो, एक्टर ने जोड़े हाथ

बॅालीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोना काल में खुद को मसीहा बनाया है। उन्होंने मजदूरों से लेकर हर जरूरतमंद की मदद की है। सोनू सूद को इसके लिए अब एक बड़ा तोहफा मिला है जो ये बताया है कि उनका दिल दरिया है। सोनू सूद को फोर्ब्स की तरह से लीडरशिप अवार्ड 2021 दिया गया है। कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए सोनू सूद को ये पुरस्कार वर्चुअल तौर पर दिया गया।

ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कोरोना काल के दौरान सोनू सूद ने खुद को असली सुपरस्टार बना दिया है। यहां तक कि कई लोगों ने उन्हें भगवान भी बना दिया है। उनकी पूजा भी कई जगह की जाने लगी है। नेकी की सोच से किए गए इस काम को अब पुरस्कार से नवाजा गया है।

Sonu Sood,

सोनू सूद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले इस पुरस्कार के बारे में जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। फोर्ब्स ने ये पुरस्कार देते हुए सोनू सूद को कोविड-19 का हीरो भी बताया है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपने इस ट्राॅफी की तस्वीर भी शेयर की है। सोनू सूद ने जैसे ही इसकी तस्वीर शेयर की, फैंस और कई यूजर्स लगातार कमेंट करके उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि लॅाकडाउन खत्म होने के बाद भी सोनू सूद ने अपने मदद के हाथों को पीछे नहीं रखा है। सोनू सूद ने बच्चों की पढ़ाई से लेकर कई लाख लोगों को नौकरी देने के लिए भी अपना नया अभियान शुरू किया है। कोरोना काल ने फिल्मों के इस विलेन को लोगों के लिए असली जिंदगी का सुपरहीरो बना दिया है। सोनू सूद एक टीम के साथ मिलकर लोगों के लिए ये काम कर रहे हैं। इसमें उनकी पत्नी और बेटे भी उनकी मदद करते हैं।

आपको बता दें कि कोरोना काल में ये स्टार्स भी लोगों के लिए मसीहा बने हैं..यहां देखिए उनके नाम..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X