..................... बुरी तरह से जल गया मासूम, परिजनों ने लगाई गुहार तो सोनू सूद बोले! Sonu Sood helps a baby who burned badly, Picture goes viral! - Hindi Filmibeat

बुरी तरह से जल गया मासूम, परिजनों ने लगाई गुहार तो सोनू सूद बोले- 'जल्दी ठीक करते हैं'

अभिनेता सोनू सूद को लेकर मशहूर है कि वो मदद के लिए हमेशा सामने आते रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि अभिनेता सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बारे में जानकारी देते हैं कि वो क्या कर रहे हैँ। लोग उनकी मदद मांगते हैं इलाज के लिए भी बोलते हैँ। सोनू सूद उनकी मदद करते भी हैं और इस समय उनका एक और किस्सा वायरल हो रहा है। दरअसल सोनू सूद ने एक ऐसे बच्चे की मदद का बीड़ा उठाया है जो कि बुरी तरह से जल चुका है।

सोनू सूद का कहना है कि वो उनकी मदद जरूर करेंगे। इलाज के लिए वो पैसों का इंतजाम करने वाले हैं। दरअसल एक शख्स ने सोशल मीडिया पर इस बच्चे की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को देखकर आपका मन विचलित हो सकता है।

sonu sood, सोनू सूद

यूजर ने लिखा है कि.. 'हैलो सर, ये मेरे दोस्त का बच्चा है जो एक दुर्घटना में आग से झुलस गया। इसको लेकर हमने कलेक्टर से बात की थी लेकिन अब तक किसी तरह की मदद नहीं मिली है।

बच्चे की हालत काफी नाजुक है और ऑपरेशन के लिए करीब 5-6 लाख रुपए तक की आश्यकता है।' सोनू सूद ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा है कि..

'इस तस्वीर ने मेरा दिल तोड़ दिया। इस बच्चे को जल्दी से हम सही करके पहले जैसा बना देंगे।' जैसे ही अभिनेता ने ये अश्सासन दिया, तेजी से उनका ट्वीट वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X