सोनू सूद ने की मजदूरों की मदद, कांग्रेस ने कहा- यूपी में होते तो योगी सरकार 'जेल' में डाल देती !
सोनू सूद इन दिनों कोरोना योद्धा की तरह पूरे देश में छाए हुए हैं। प्रवासी मजदूर जहां अपने घर पहुंचने के लिए पैदल निकल रहे हैं। ऐसे में सोनू सूद ने उनके लिए बस की सुविधा करवा रहे हैं। सोनू सूद का घर भेजो अभियान बीते कई दिनों से शुरू है। यूपी और बिहार के मजदूर सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए मदद मांग रहे हैं।
लेकिन इसे लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर एक साथ यूपी की योगी सरकार और सोनू सूद को टारगेट किया है। बता दें कि हाल ही में सोनू सूद ने एक टोल फ्री नंबर भी रिलीज किया।

जिस पर कोई भी मजदूर परिवार फोन करके सोनू सूद की मदद ले सकता है। चलिए जानते हैं कि कैसे अब इस पूरे मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। यूपी की योगी सरकार को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया गया है जो कि वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications