सेक्योरिटी गार्ड की बेटी के इलाज के लिए सोनू सूद ने भेजा इतने हजार का चेक, पढ़िए खबर
अभिनेता सोनू सूद इस समय फिर से चर्चा में चल रहे हैं और एक खबर रुड़की से आ रही है। पता चला है कि इस शहर की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले शख्स के लिए सोनू सूद ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इस सेक्योरिटी गार्ड का नाम नीलेश मिश्रा है और उनकी बेटी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। खबरों से पता चला है कि ये बच्ची ऑस्टियोजेनिक सर्कोमा नाम की बीमारी से ग्रसित है जो कि काफी दुर्लभ रोग है।
सोनू सूद को जैसे ही इस बार में पता चला उन्होने अस्पताल में ही चेक भेज कर बच्ची के इलाज में मदद की है। अभिनेता ने 22 हजार रुपए का एक चेक इलाज के लिए भेजा।

गौरतलब है कि सोनू सूद से डॉ. संजय अग्रवाल और पिता बच्ची के पिता ने ट्विटर के जरिए संपर्क किया था और इसको लेकर दिल से आभार व्यक्त किया है।
नीलेश मिश्रा को लेकर पता चला है कि वो मथुरा के एक गांव के रहने वाले और कुछ समय पहले वो रुड़की में एक सुरक्षागार्ड थे। इसके बाद घर आए और काफी समय से अपनी बच्ची को लेकर परेशान चल रहे हैं।
बच्ची का इलाज इस समय फोर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा है जहां उनकी देखरेख डॉ. साधना अग्रवाल कर रहीं है और इलाज कर रही हैं। सोनू सूद कोरोना काल के दौरान काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं और उनके फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications