..................... छात्र ने लगाई सोनू सूद से मदद की गुहार, एक्टर का जवाब दिल जीत लेगा Sonu sood help student who stuck in mumbai amid lockdown - Hindi Filmibeat

छात्र ने लगाई सोनू सूद से मदद की गुहार, एक्टर का जवाब दिल जीत लेगा

देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों की मदद लगातार सोनू सूद करते आ रहे हैं। सोनू सूद ने इस बार छात्र की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। एक ठाणे में फंसे छात्र ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जवाब दिया। दरअसल मुंबई शहर के ठाणे में एक छात्र फंसा था और उसने एक्टर से कहा कि उसकी मां काफी बीमार है। कोई उसकी मदद नहीं कर रहा। ऐसे में एक्टर ने सहायता की।

अकाश तिवारी नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, सर मैं एक छात्र हूं जो थाणे में फंसा हूं। कोई भी मेरी मदद नहीं कर रहा है। मेरी मां काफी बीमार हैं। वह मेरी चिंता कर रही हैं। मुझे गौरखपुर उत्तर प्रदेश जाना है। अब आप मेरी आखिरी उम्मीद हो। प्लीज मेरी मदद करिए सर।

Sonu sood

छात्र की बात का सोनू सूद ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा, तुम अपनी मां को बोलो, वह तुम्हें जल्द ही देख व मिल पाएंगी। सोनू सूद के इस इस मदद की खूब प्रशंसा की गई। तमाम यूजर्स ने उन्हें सराहा।

लॉकडाउन और कोरोना के बीच लगातार सोनू सूद मदद करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आर्थिक मदद की और फिर उन्होंने प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया। ताकि प्रवासी मजदूर सही सलामत अपने परिवार के पास व गांव पहुंच सके।

सोनू सूद ने हाल में ही प्रवासी मजदूरों की मदद कीं। सरकार की इजाजत लेने के बाद उन्होंने बसों का इंतजाम किया और खुद मजदूरों को बसों में विदा करने पहुंचे। सोनू सूद जैसे तमाम बॉलीवुड स्टार्स कोरोना संकट में ऐसे मदद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X