सोनू सूद की वाहवाही : मदद पाने वाले मजदूर ने अपनी दुकान को दिया एक्टर का नाम- PIC
अभिनेता सोनू सूद लगातार लोगों की मदद को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने न केवल लॉकडाउन में बल्कि वह अभी भी मदद कर रहे हैं। उनकी मदद के लोग भी शुक्रिया करते नहीं थक रहे। हाल में ही उड़ीसा के रहने वाले शख्स की सोनू सूद ने मदद की थी। इसके बाद सोनू सूद की इस मदद का शुक्रिया कहने के लिए शख्स ने गांव में एक दुकान खोली जिसका नाम एक्टर के नाम से रखा। इस बारे में सोनू सूद ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया।

ऐसा नहीं है कि सोनू सूद की मदद का सिलसिला थम गया है। सोनू सूद अभी भी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करते नजर आ रहे हैं। हाल में ही एक शख्स ने सड़क पर रहने को मजबूर परिवार की तस्वीर खींच कर सोनू सूद को टैग की। साथ ही गरीब परिवार को छत नसीब हो, ऐसी गुजारिश की। इसके बाद सोनू सूद ने वादा किया कि जल्द ही इस परिवार को वह घर दिलवाने की मदद करेंगे।
दरअसल ये मामला बिहार के पटना का था। अंकित नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, सोनू सूद सर, सर यह महिला के पति की मौत हो गई बाहर के पटना में रह रही थी मकान मालिक ने निकाल दिया है एक महीने से सड़कों के किनारे पड़ी 2 छोटे बच्चे भूख से बिलख रहे हैं मदद करे आप।सरकार से इन्हें उम्मीद नही कोई। इस पर सोनू सूद बोले, कल तक इस परिवार के सिर पर छत होगी। इन छोटे बच्चों के लिए एक घर जरूर होगा।
बता दें लॉकडाउन में प्रवासियों की मदद के बाद सोनू सूद रीयल हीरो बनकर उभरे थे जिन्हें फैंस ने मजदूरों का मसीहा कहकर पुकारा था। सोनू सूद ने प्रशसंकों व गरीबों की खूब मदद की। जिसके बाद उनकी खूब वाहवाही भी हुई।


Click it and Unblock the Notifications