बेगूसराय के एक्टर ने कहा जिंदा रहना है 300 रुपए ही दे दो, सोनू सूद के एक फोन ने बदल दी जिंदगी !
सोनू सूद इन दिनों ना केवल प्रवासी मजदूरों के मसीहा बन गए हैं। बल्कि वह हर उस इंसान की मदद कर रहे हैं जो कि इस कोरोना लॉकडाउन में आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। सोनू सूद अभी तक प्रवासी मजदूरों के साथ कई लोगों को उनके घर जाने के लिए सुविधा और खाना पहुंचा है।
सोनू सूद ने खुद बताया है कि वह अभी तक 17 हजार लोगों को उनके घर यूपी, बिहार पहुंचा चुके हैं। लेकिन अब सोनू सूद ने एक नई पहल की है इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों की जो कि आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले बेगूसराय टीवी शो के एक्टर राजेश करीर का दर्दनाक वीडियो वायरल हुआ था, जहां पर उन्होंने कहा था कि वह जिंदा रहना चाहते हैं और उनके पा एक पैसा नहीं है परिवार के साथ उनके लिए रहना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अब सोनू सूद ने राजेश के लिए ये बड़ा कदम उठाया है।


Click it and Unblock the Notifications