सोनू सूद ने शूटर को तोहफे में दी राइफल, चैंपियनशिप की तैयारी करने में आ रही थी समस्या!

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जिस तरह से मदद कर रहे हैं वो किसी से छिपा नहीं हैं। कोरोना काल के बाद वो आम लोगों से खासकर जुड़े हुए हैं और उनके काम लगातार करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनसे मदद की मांग करते हैं और अभिनेता काफी जल्दी जवाब देते हुए उनकी सहायता करते हैं। अब एक और खबर इस समय चर्चा में चल रही है। पता चला है कि इस बार अभिनेता ने झारखंड के धनबाद की रहने वाली शूटर कोनिका लायक की तरफ सहायता का हाथ बढ़ाया है।

सोनू सूद ने उनकी मदद की और जर्मनी एक खास तोहफा उनको मंगवाकर दिया है। बता दें कि कोनिका लायक एक शूटर हैं और वो आने वाली राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियन के लिए अभ्यास करने में असमर्थ थीँ।

sonu sood, सोनू सूद

उन्होने कुछ समय पहसे झारखंड राज्यस्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता जीती थी। सोनू सूद को जब इस बात का पता चला तो उन्होने कोनिका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और एक राइफल तोहफे में दी हैं।

बताया जा रहा है कि इस राइफल की कीमत लगभद 2 से ढाई लाख के बीच में है। गौरतलब है कि अभिनेता सोनू सूद कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और इस बीच फैंस की मदद भी करते रहते हैं।

उनके इस नेक काम को लेकर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि अभिनेता निस्वार्थ सभी की मदद करते हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X