शूटआउट... के सक्सेस से खुश सोनू सूद
शुक्रवार को बड़े पर्दे पर पहुंची संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म शूटआउट एट वडाला की तारीफों से अभिनेता सोनू सोदू काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया है तो वहीं दूसरी ओर इसे समीक्षकों ने भी सराहा है।
सोनू सूद ने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि किसी फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने ही सराहा हो। मुझे खुशी है कि हमारी मेहनत रंग लायी, लोगों और क्रीटिक्स दोनों ने हमारी फिल्म को सौ में सौ नंबर दिये हैं। साल 2010 की सुपरहिट फिल्म दबंग के हिट खलनायक सोनू सूद ने यह बातें हाजी अली के दरबार में मत्था टेकने के बाद कही।
मालूम हो कि शुक्रवार को बड़े पर्दे पर एकता कपूर निर्मित फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। सबको लगता था कि फिल्म औसत बिजनेस करेगी लेकिन इससे उलट फिल्म ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है।
आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्म ने मात्र दो दिन में ही 30 करोड़ रूपये कमा लिये हैं। जयपुर, अहमादाबाद, पुणे, इंदौर , दिल्ली और यूपी के घरेलू सिनेमाघरों में फिल्म ने सत्तर प्रतिशत से ज्यादा लोगों को अपनी ओर खींचा है। फिल्मी पंडितों ने कहा है कि अगर यह रफ्तार रही तो इस हफ्ते तक फिल्म पचास करोड़ का बिजनेस आराम से कर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications












