..................... Sonu Sood had gifted a rifle to Konika Layak, national level shooter committed suicide! सोनू सूद ने कोनिका को गिफ्ट की थी राइफल, अब क्यों राष्ट्रीय स्तर की शूटर ने कर ली सुसाइड? - Hindi Filmibeat

सोनू सूद ने कोनिका को गिफ्ट की थी राइफल, अब क्यों राष्ट्रीय स्तर की शूटर ने कर ली सुसाइड?

अभिनेता सोनू सूद किस तरह से लोगों की मदद काफी समय से कर रहे हैं ये बात किसी से भी छिपी नहीं है। इस वक्त एक खबर सामने आ रही है कि सोनू सूद ने एक शूटर को गन गिफ्ट की थी, उसने आत्महत्या कर ली है। दरअसल इस शूटर की अभिनेता ने मदद की थी ताकि वो नई बंदूस से खेलों के लिए तैयारी कर सके। पुलिस की मानें तो राष्ट्रीय स्तर की शूटर कोनिका लायक बंगाल के हावड़ा के बाली में अपने छात्रावास में मृत पाई गईं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने यह कदम उठाने के लिए 'अवसाद' को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है और ये मामला 15 दिसंबर का बताया जा रहा है।

sonu sood, सोनू सूद

हालांकि पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है उसको लेकर जांच जारी है। सोनू सूद ने कुछ महीनों पहले युवा निशानेबाज को जर्मन निर्मित राइफल उपहार में दी थी। इसके बाद कोनिका ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद को धन्यवाद कहा था।

कोनिका की मौत की खबर पाकर सोनू सूद काफी दुखी हैं और उन्होने अपने दुख को सोशल मीडिया पर व्यक्त किया है। सोनू सूद लिखते हैं.. 'इस दुखद ख़बर से दिल पूरी तरह टूट गया, मुझे याद है जब कोनिका को राइफल भेंट की थी तो उसने मुझे ओलंपिक्स का मेडल लाने का वादा किया था।

आज वो सब खत्म हो गया। ईश्वर उसके परिवार को शक्ति दे।' इसके अलावा उन्होने लिखा है कि.. 'आज सिर्फ मेरा नहीं, सिर्फ धनबाद का नहीं, पूरे देश का दिल टूटा है।' सोनू सूद के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं और कोनिका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X