देश में 18 ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे अभिनेता सोनू सूद, 'गरीबों के मसीहा' का एक और बड़ा कदम!
अभिनेता सोनू सूद पिछले लॉकडाउन से किस तरह मदद कर रहे हैं और जरूरतमंदो के लिए भगवान बने हुए हैं। लगातार उनको लेकर खबरें सामने आती रहती हैं। दूसरे स्ट्रेन के समय भी उन्होने खाने पीने से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर तक के इंतजाम किए थे और काफी ज्यादा चर्चा में रहे थे। ऐसी ही एक खबर इस समय सामने आ रही है जो आपको सोनू सूद की तारीफ करने पर मजबूर कर देगी।
जैसा ही सभी एक्सपर्ट और वैज्ञानिक बता चुके हैं कि कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है। इसको लेकर सरकार भी पहले से तैयारी कर रही है। लेकिन सोनू सूद ने पूरे देश में 18 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का बीड़ा उठाया है।

सभी जानते हैं कि कोरोना के दूसके काल में लोगों की सबसे ज्यादा मौते समय पर ऑक्सीजन ना मिलने के कारण हुईं थीं। इसको मद्देनजर रखते हुए सोनू सूद ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला किया है।

काफी चर्चा में हैं
जैसे ही ये खबर सामने आई ये काफी चर्चा में हैं और फैंस लगातार सोनू सूद की तारीफ कर रहे हैं। इसके पहले भी कई ऐसी खबरें आईं थीं जिसको लेकर अभिनेता काफी चर्चा में रहे थे।

रोजगार दिलाने का काम
उन्होने बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का काम किया था और भूखों को खाना खिलाने का काम किया था।

डोनेशन दे रहे हैं
अभिनेता सोनू सूद के इन कामों को देखकर लोग काफी डोनेशन दे रहे हैँ। हाल ही एक दिव्यांग महिला ने सोनू सूद को अपने प्रेम के रूप में कुछ रुपए दान किए थे जिसकी चर्चा हुई थी।

हौसले को सलाम
इन पैसों की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। सोनू सूद ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है और इस लड़की के हौसले को सलाम भी किया है।

सारा अली खान
सोनू सूद के फाउंडेशन में सारा अली खान ने भी कुछ दिन पहले डोनेशन दिया था।

सारा की तारीफ
इस पर सोनू सूद ने सारा की तारीफ करते हुए लिखा था कि.. आपने देश के युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया है।


Click it and Unblock the Notifications