सोनू सूद की दरियादिली, 25 साल की कोविड पॉजिटिव लड़की को कराया एयरलिफ्ट, फेफड़ा 90 प्रतिशत खराब !
बॅालीवुड के सुपरस्टार और कोरोना महामारी के दौर के मसीहा सोनू सूद ने फिर एक बार ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सिनेमा के कई स्टार्स ने कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों की मदद की है। लेकिन इन सबके बीच सोनू सूद ने जो किया है उसकी तुलना लोग भगवान के बराबर कर रहे हैं।
सोनू सूद हाल ही में कोरोना से संक्रमित हुए थे। जिससे वह ठीक भी हो गए हैं। लेकिन इसके साथ सोनू सूद अब कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करने के लिए तैयार हैं। सोनू सूद ने कोरोना काल मं एक ऐसा काम किया है जिसकी तारीफ हो रही है।

उन्होंने कोविड संक्रमित एक गंभीर तौर पर बीमार लकड़ी को नागपुर से हैदराबाद इलाज के लिए एयरलिफ्ट से पहुंचाया। आपको बता दें कि 25 साला की ये लड़की कोरोना वायरस के कारण काफी बीमार है। इसके फेफड़े 85-90 प्रतिशत तक बुरी तरह से प्रभावित हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर।


Click it and Unblock the Notifications