लोगों की मदद करने के लिए Sonu Sood को कहां से मिली फंडिंग, एक्टर ने किया खुलासा

sonu sood

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज एक जाना माना नाम हैं, हमेशा ही अपने अच्छे कामों के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों से ज्यादा सोनू को उनके दूसरे कामों के लिए जाना जाता है। हाल ही में एक्टर ने अपने इस काम के लिए फंडिंग को लेकर खुलासा किया है।

दरअसल बात ऐसी है कि, कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद लोगों के लिए एक मसीहा बनकर उभरे थे। उन्होंने कोरोना के समय जरूरतमंदों की खूब सहायता की थी। जिसके कारण वह देश भर के लिए असली हीरो बन गए थे। सोनू सूद ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने इतने सारे लोगों की मदद कैसे की है।

इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने इस बारें में बात करते हुए कहा, मैंने जिस दौरान लोगों की मदद करने का काम शुरू किया तो मुझे अंदाजा नहीं था कि जिस तरह से लोगों की डिमांड आ रही है, हम लोगों की मदद के लिए दो दिन भी नहीं टिक पाएंगे। मुझे लगा कि इसको जोड़ें कैसे, तो मैं जितने ब्रांड्स के लिए काम कर रहा था, उन ब्रांड्स को डोनेशन के लिए राजी किया। मैंने अस्पतालों से डॉक्टरों से, कॉलेज से, टीचर्स, दवा कंपनियों को भी इस काम के लिए राजी किया और सभी ने मदद की। मैंने कहा ब्रांड में अपीयरेंस चाहते हैं, मैं फ्री में काम करूंगा, तो वो लोग इस काम के लिए जुड़ते चले गए और अपना यह काम होता चला गया।

आगे एक्टर ने कहा, जो मेरे घर के नीचे आते हैं, तो मैं उसे मना नहीं कर सकता हूं। आज जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक, किसी भी छोटे जिले या फिर किसी भी छोटे राज्य,या कोई भी देश के किसी भी कोने में हो। बस आप बोलिए मैं किसी को पढ़ा सकता हूं, मैं किसी का भी इलाज करवा सकता हूं, मैं किसी की भी नौकरी पर लगवा सकता हूं। आप बस मुझे एक फोन कीजिए मैं करवा दूंगा।

गौरतलब है कि जिस दौरान पूरा देश कोरोना महामारी के कारण जूझ रहा था और चारों तरफ लॉकडाउन लगा हुआ था। उस दौरान अभिनेता सोनू सूद ने अपनी सेहत की परवाह किए बिना देश के लोगों की मदद की थी।

Read more about: sonu sood sonu sood film
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X