सोनू सूद से शख्स ने गर्लफ्रेंड के लिए मांगा iPhone, एक्टर ने दिया गजब का जवाब
जरूरतमंद लोगों की सोनू सूद लगातार मदद कर रहे हैं। लॉकडाउन में मजदूरों के मसीहा बने सोनू सूद सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की जरूरतें पूरा कर रहे हैं। ऐसे में कुछ अजीब रिक्वेस्ट भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं।
ऐसे ही एक यूजर्स ने सोनू सूद से फनी डिमांड कर दी जिसके बाद सोनू सूद का भी गजब का रिप्लाई आया जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर छा गए। सोनू सूद का ट्वीट का वायरल हो रहा है। फैंस भी इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, भाई मेरी गर्लफ्रैंड iphone मांग रही है,उसका कुछ हो सकता है?? इस अजीबोगरीब मांग को सुनकर सोनू सूद भी हैरान रहे गए। लेकिन एक्टर के पास ऐसे अजीब ट्वीट्स की रोज भरमार देखने को मिलती है।
गर्लफ्रेंड आईफोन की मांग करने वाले ट्वीट पर सोनू सूद लिखते हैं, उसका तो पता नहीं, अगर iphone दिया तो पर तेरा कुछ नहीं रहेगा। एक्टर के ट्वीट के बाद उसी यूजर ने दोबारा कमेंट किया, कहा, 'भाई सबके घर बसवा रहे हो, मेरा उजाड़ने पर क्यो तुले हो।
हाल में ही सोनू सूद ने आईएएस की तैयारी करने वालों छात्रों के लिए फ्री में कोचिंग दिलवाने का वादा किया। इसके तहत एक्टर ने बताया कि लाखों छात्रों का आवेदन आया। अब सोनू सूद छात्रों की मदद भी करते दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications