क्या अब कोरोना वैक्सीन की जिम्मेदारी भी उठाएंगे सोनू सूद?- एक्टर ने फैन को दिया जवाब

एक्टर सोनू सूद इन दिनों लगातार जरूरतमंदों की मदद करते नजर आ रहे हैं। मदद का सिलसिला उन्होंने लॉकडाउन में शुरु किया। जब वह प्रवासी मजदूरों को घर छोड़ने के लिए खुद कोरोना काल में सड़क पर उतर आए। सोनू सूद ने बस, रेल और प्लेन की सुविधाओं की व्यवस्था कर मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। इसके बाद भी वह जरूरतमंदों की मदद करते दिखे। हाल में ही एक फैन ने कोरोना से जुड़ा मजेदार ट्वीट किया। जिस पर एक्टर ने जवाब दिया।

दरअसल अभिषेक शुक्ला नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, अब समय आ गया है कि कोरोना वैक्सीन बनाने का जिम्मा भी सोनू सूद को सौंप दिया जाए। इस ट्वीट को सोनू सूद ने रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा इतनी बड़ी जिम्मेदारी मत दो भाई। इसके बाद ये ट्वीट वायरल होने लगा।

वहीं एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, सोनू सूद हम तो ये कहना चाहते हैं कि अगर वैक्सीन बनती भी है तो उसका नाम आपके नाम पर रखा जाना चाहिए। ऐसा करने से दवा ज्यादा असर करेगी। आप ही हमारे रियल हीरो हैं। हम तो भगवान से प्रार्थना करते हैं अगले जन्म में आपको हमारा भाई बनाएं। इस ट्वीट के जवाब में सोनू सूद ने कहा इस जन्म में भी आपके भाई ही हैं मेरे भाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X