मणिकर्णिका के सेट से तस्वीरें लीक, सामने आया सोनू सूद का जबरदस्त First Look, शानदार
कंगना रनौत की अगली फिल्म मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। बीते दिनों इस फिल्म के सेट से लीक हुईं कंगना रनौत के रॉयल लुक वाली तस्वीरों ने जमकर बवाल मचाया था। वहीं अब एक बार फिर से मणिकर्णिका के सेट से तस्वीरें लीक हो गई हैं। इस बार कंगना नहीं बल्कि सोनू सूद का फर्स्ट लुक सामने आया है। सोनू सूद का ये लुक इतना जबरदस्त है कि सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल हो रहा है।
[सलमान का 2019 ईद Dhamaka, जैकी श्रॉफ और प्रियंका का रोल जानकर चौंक जाएंगे]
लीक हुए लुक में सोनू रॉय अवतार में नजर आ रहे हैं। सोनू के इस नए लुक से फिल्म में उनके कैरेक्टर का भी खुलासा हो गया है। फिल्म में सोनू सदाशिवराव भाऊ की भूमिका में दिखेंगे। सोनू का लुक बिल्कुल शाही मराठी कमांडर-इन-चीफ की तरह लग रहा है। बता दें कि इस रोल के लिए सोनू ने तलवारबाजी भी सीखी है। वहीं मणिकर्णिका में एक्शन सीन को धमाकेदार बनाने के लिए सोनू ने इंटरनेशनल फाइट कोरियोग्राफर से ट्रेनिंग भी ली है। इस फिल्म को क्रिस डायरेक्ट कर रहे हैं और जी स्टूडियोज इसे प्रड्यूस कर रहा है।

बता दें कि कंगना की ये मच अवेटेड फिल्म अगले साल यानी 2019 जनवरी में रिलीज होगी। मणिकर्णिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। सूत्रों की मानें तो फिल्म में कंगना ने अपने किरदार को रियल दिखाने के लिए काफी मेहनत की है। यहां तक की फिल्म के ज्यादातर एक्शन सीन भी कंगना ने खुद ही किये हैं.. किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications