Sonu Sood: फैंस ने 2500 किलो चावल से बनाई सोनू सूद की तस्वीर, एक्टर भी देखकर रह गए हैरान

Sonu Sood: सोनू सूद को देशभर में लोगों ने अथाह प्यार मिलता रहा है। खासकर लॉकडाउन के दिनों में उन्होंने जिस तरह जरूरतमंदों के लिए लगातार काम किया, वह सराहनीय है। अभी भी वो लगातार आम लोगों से जुड़े हुए हैं। लिहाजा, फैंस भी अक्सर विभिन्न तरीकों से अभिनेता से अपने प्यार का इजहार करते हैं।
इस बार भी फैंस कुछ बिल्कुल अलग किया है। 'हेल्पिंग हैंड्स' एनजीओ ने मध्य प्रदेश के देवास में तुकोजी राव पवार स्टेडियम में 1 एकड़ से अधिक भूमि पर 2500 किलो चावल का उपयोग करके सोनू सूद की तस्वीर बनाई गई। तस्वीर को 1-एकड़ भूमि (2.5 बीघा) पर बनाया गया।
उन्होंने ऐसा उस अभिनेता के लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए किया, जो हर तरह से जीवन को बेहतर बनाने में लगातार मदद कर रहे हैं। वही 2500 किलो चावल 'हेल्पिंग हैंड्स' एनजीओ द्वारा उन परिवारों को दान किया जाएगा, जिन्हें सख्त जरूरत है और बुनियादी सुविधाओं तक उनकी पहुंच नहीं है।
दिल से आभार व्यक्त करते हुए सोनू कहते हैं, "हर बार मुझे जो प्यार और प्रशंसा मिलती है, वह अवास्तविक है। मुझे पसंद है कि कैसे प्रशंसक दूसरों की मदद करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ कर रहे हैं। इसे देखकर मेरा दिल भर आया है और मैं इसके लिए इससे ज्यादा आभारी और कृतज्ञ नहीं हो सकता।"
फिल्मों की बात करें तो, सोनू सूद वर्तमान में अपनी फिल्म फतेह की सह-कलाकार जैकलीन फर्नांडीज के साथ शूटिंग कर रहे हैं। अभिनेता बिना बॉडी डबल का उपयोग किये जानलेवा स्टंट कर रहे है जो पहले कभी नहीं देखे गए हैं। सोनू सूद ने हाल ही में रोडीज के अगले सीजन की भी घोषणा की है।


Click it and Unblock the Notifications











