..................... सोनू सूद के फैन की दीवानगी, हैदराबाद से नंगे पैर चलकर मिलने पहुंचा मुंबई! Sonu Sood Fan walked barefoot to meet Actor from Hyderabad! - Hindi Filmibeat

सोनू सूद के फैन की दीवानगी, हैदराबाद से नंगे पैर चलकर मिलने पहुंचा मुंबई!

एक्टर सोनू सूद ने कोरोना काल में जिस तरह का काम किया है उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ गई है। इतना तो साफ है कि इतने फैंस सोनू ने अपनी फिल्मों से नहीं कमाए थे। अक्सर देखा जाता है कि अभिनेता लोगों की मदद के लिए पोस्ट करते हैं और अपने फैंस का धन्यवाद करते दिखते हैं। कभी कभी वो ट्रोल होते हैं कि.. उनको लताड़ लगाते दिख जाते हैँ। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं।

इस खबर के बाद आपको ये यकीन हो जाएगा कि अभिनेता को प्यार करने वालों की ताकत कितनी बढ़ चुकी है। दरअसल सोनू सूद का एक फैन उनसे मिलने के लिए हैदराबाद से मुंबई पैदल चलकर पहुंचा है।

sonu sood, सोनू सूद

यही नहीं.. इस फैन ने इतना लंबा सफर बिना चप्पल और जूते के तय किया है। नंगे पैर यहां तक चलकर आना काफी बड़ी बात है। इसी को लेकर अभिनेता ने एक पोस्ट किया था। इस फैन का नाम वेंटकेस है।

सोनू सूद लिखते हैं.. 'वेंकटेश, ये लड़का मुझसे मिलने के लिए नंगे पैर हैदराबाद से मुंबई आया है। बाद में उसके लिए मैने ट्रांसपोर्टेशन का इंतजाम कर दिया था। वह वास्तव में प्रेरणादायक हैं। मैं इसका आभारी हूं।'

इसके अलावा वो लिखते हैं.. 'मैं किसी को भी इस तरह की परेशानी उठाने के लिए उत्साहित नहीं कर रहा हूं। आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।' सोनू सूद के साथ इस लड़के की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X