दबंग 2 में नहीं रजनीकांत के साथ राणा में दिखेंगे सोनू सूद
फिल्म दबंग में छेदी सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने खुद इस तरह की खबरों को सिरे से नकार दिया है जिनमें उनके दबंग 2 में काम करने की बात कही जा रही है।
सोनू ने कहा, कि यह सच नहीं है, मेरे इस फिल्म में काम करने की बातें अफवाह हैं। लेकिन मुझे यकीन है कि यह फिल्म बहुत शानदार होगी। मुझे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच सोनू अपनी फिल्म निर्माण कंपनी की फिल्म लकी अनलकी से निर्माता के रूप में नई पारी शुरूआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अभिनय करेंगी।
सोनू ने कहा कि वो हमेशा से अपने बैनर तले फिल्म बनाना चाहते थे। इसका निर्माण कार्य 2011 से शुरू हो चुका है। मुझे उम्मीद है कि वह एक अच्छी फिल्म बनाएंगे। सोनू ने वर्ष 2011 में मात्र एक ही फिल्म बुढ्ढ़ा होगा तेरा बाप में काम किया था।
महानायक अमिताभ बच्चन के बाद सोनू तमिल फिल्मों के महानायक रजनीकांत के साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों फिल्म राणा में एक साथ काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications