बॉलीवुड के नए दाऊद इब्राहिम हैं सोनू सूद
बॉलीवुड में माफिया और अंडरवर्ल्ड के कैरक्टर्स पर बेस्ड फिल्म पर लोगों का ध्यान जा रहा है, इसमें दाऊद इब्राहिम का नाम लिस्ट में सबसे उपर आता है। अजय देवगन फिल्म 'कंपनी' में , इमरान हाशमी ' वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई ' इस रोल को कर चुके हैं।
वहीं रणदीप हुड्डा ने 'डी ' में दाऊद बनकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा था। इतना ही नहीं आने वाली फिल्म वंस अपॉन टाइम.. .के सिक्वल में अक्षय कुमार भी इसी रोल को निभाने वाले हैं। अब खबर आ रही है कि इस लिस्ट में सोनू सूद का नाम भी जुड़ने वाला है। जी हां ये 'शूटआउट एट वडाला' में दाऊद बनेंगे।
हालांकि इस रोल को पहले विवेक ओबेरॉय करने वाले थे , लेकिन बाद में उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया। फिल्म दबंग में नेगेटिव किरदार निभा चुके सोनू कहते हैं कि वो इस प्रोजेक्ट से जुड़कर बहुत खुश हैं। फिर दाऊद का रोल बॉलीवुड में कई लोग कर चुके हैं , तो इस रोल में खुद को प्रूव करना मेरे लिए काफी चैलेंजिंग रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications