बहन के लिए सोनू सूद पर पंजाब मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप, पोलिंग बूथ में भी घुसने की कोशिश
अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी को चुनाव आयोग ने पंजाब में ज़ब्त कर लिया गया है। साथ ही सोनू सूद को अपने घर में ही रहने की कड़ी चेतावनी दी गई है। सोनू सूद को साफ बताया गया है कि अगर वो घर से बाहर निकलते हैं तो उनपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सोनू सूद पर ये कार्यवाही, अकाली दल शिरोमणि की शिकायत पर की गई।
पंजाब और उत्तर प्रदेश में चुनाव की बयार ज़ोरों पर बह रही है और इसी क्रम में पंजाब के कई शहर आज वोट कर रहे हैं। इनमें से एक ज़िला है मोगा जहां से मशहूर अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद चुनाव लड़ रही है। मालविका, मोगा ज़िले की कांग्रेस उम्मीदवार हैं। और आज दिन में वोटिंग के दौरान, सोनू सूद यहां अपनी गाड़ी लेकर पहुंच गए।

सोनू सूद पर, अपनी बहन मालविका के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप है। वहीं उन पर मालविका के लिए समर्थन मांगने के लिए एक पोलिंग बूथ में भी घुसने का प्रयास करने का आरोप है। वहीं अकाली दल ने आरोप लगाया था कि सोनू सूद पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को पैसे बांट कर उन्हें प्रभावित कर रहे हैं।

कार की ली गई तलाशी
सोनू सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज होते हुए मोगा पुलिस ने उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए। सोनू सूद की कार की अच्छी तरह से तलाशी ली गई जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया और घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई।

निष्पक्ष चुनाव की मांग
वहीं सोनू सूद का कहना है कि उन्हें पता चला था कि अलग अलग पोलिंग बूथ पर लोगों को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इसलिए लोग वोट डालने में कतरा रहे हैं। कुछ पोलिंग बूछ पर पैसे भी बांटे जा रहे हैं। सोनू सूद का कहना है कि हमारा कर्तव्य था ये इस बात की जांच करना और ये देखना कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से किया जाए। लेकिन चुनाव आयोग की चेतावनी के बाद सोनू सूद ने निश्चिंत करवाया है कि वो घर पर ही रहेंगे।

बहन के लिए किया है खूब प्रचार
गौरतलब है कि कोरोना काल में जब से सोनू सूद, आम आदमी के मसीहा बनकर सबकी नज़रों में ऊपर उठे थे। तब से ही उनके राजनीति जॉइन करने की खबरें ज़ोरों पर थीं लेकिन सोनू सूद ने हमेशा कहा कि उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, इसके बाद सोनू सूद की बहन मालविका ने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली। वहीं सोनू सूद भी मालविका के लिए खूब प्रचार करते दिखे।

लोगों से की बहन को वोट डालने की अपील
प्रचार शुरू होते ही सोनू सूद ने एक वीडियो जारी किया था जहां उन्होंने लोगों से अपने लिए सही नेता चुनने की गुज़ारिश की थी। सोनू सूद का कहना है कि ये देख कर काफी अच्छा लग रहा है कि मोगा शहर के लोग बड़ी संख्या में वोट देने बाहर निकल रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से गुज़ारिश करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान दिए बिना, डरे बिना, सही नेता को वोट डालिए।

बड़ी हस्तियों ने किया है प्रचार
सोनू सूद की बहन मालविका के पक्ष में कई बड़ी हस्तियों ने प्रचार किया है जिनमें हरभजन सिंह से लेकर कपिल शर्मा तक शामिल हैं। सभी ने वीडियो जारी कर मालविका सूद के पक्ष में अपना वोट डालने की गुज़ारिश की है।


Click it and Unblock the Notifications