तिहाड़ जेल में सरेंडर के बाद राजपाल यादव को मिला सोनू सूद का साथ, बोले- वो अकेला नहीं है...

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले एक्टर राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। बता दें कि जब से राजपाल यादव ने खुद को सरेंडर किया है तब से ही फैन्स उनको लेकर परेशान हैं। बीते दिन राजपाल यादव का एक बयान भी सामने आया था। जिसमें फैन्स को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया था। राजपाल यादव ने कहा था कि उन्होंने कई लोगों से मदद मांगी थी, कई इंडस्ट्री के नामचीन लोगों की ओर उन्होंने मदद की नजर से देखा था, लेकिन किसी ने भी साथ नहीं दिया। राजपाल यादव ने कहा कि सर मेरे पास पैसे नहीं हैं। अब इस संघर्ष से मुझे अकेले ही गुजरना पड़ेगा। कोई आपका नहीं होता किसी दोस्त ने मेरा साथ नहीं दिया।

Sonu sood

राजपाल याजव संग काम करेंगे सोनू सूद

वहीं अब राजपाल यादव के इस बयान को सुनने के बाद सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है। सोनू सूद राजपाल यादव के सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने राजपाल यादव को एक गिफ्टेड एक्टर कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह उन्हें फिल्म में कास्ट करेंगे। उसके बदले का वह अभी ही उन्हें साइनिंग अमाउंट दे देंगे। इतना ही नहीं सोनू सूद ने इंडस्ट्री के और भी प्रोड्यूसर्स से रिक्वेस्ट की है कि वह राजपाल यादव का समर्थन करें।

जीवन हमारे साथ कभी-कभी अन्याय कर देता है...

सोनू सूद ने अपने पोस्ट में लिखा कि- राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं। सालों से हमारी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। कभी-कभी जीवन हमारे साथ अन्याय कर देता है। इसका वजह प्रतिभा की कमी नहीं होती बल्कि समय की मार होती है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे। और मेरा तो मानना यह भी है कि सभी निर्माताओं, निर्देशकों को उनका सपोर्ट करना चाहिए।

वह अकेला नहीं है...

सोनू सूद ने आगे कहा कि वह एक छोटी सी साइनिंग फीस उन्हें पहले ही देना चाहेंगे जो कि एक दान नहीं बल्कि एक सम्मान होगा। जब कोई कठिन समय से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम यह साबित करते हैं कि हम एक इंडस्ट्री नहीं बल्कि एक परिवार हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sonu sood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X