Sonu Sood: दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों के सपोर्ट में आए सोनू सूद, फिर स्वरा भास्कर ने भी उठाई आवाज

Sonu Sood: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन दिल्ली में जारी है। लेकिन अभी तक पहलवानों की न तो बात सुनी जा रही थी और न ही कोई फैसला लिया गया था, लेकिन अब इस मामले में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए पहलवानों का सपोर्ट किया है।
दरअसल बात ऐसी है कि, पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में कुछ लोग भारतीय पहलवानों के हक में बात कर रहे हैं तो कुछ उनपर देश की छवि बिगाड़ने का इल्जाम लगा रहे हैं। पहलवान अपना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर कर रहे हैं।
सभी पहलवान इस मामले पर FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे, इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
स्वरा ने अपने शेयर किए गए वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि, जो हमारे टॉप पहलवान हैं वो एक बार फिर से मजबूर हो गए हैं अपने प्रोटेस्ट को शुरू करने के लिए।
स्वरा के मुताबिक, महीने गुजर गए हैं लेकिन अभी तक बृजभूषण के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है, उनसे अभी तक इस्तीफा नहीं मांगा गया है। इसके अलावा भी स्वरा ने काफी कुछ कहा है।
इस मामले में ऐसा नहीं है कि अकेले स्वरा का ही रियक्शन आया होगा, स्वरा के साथ-साथ सोनू सूद ने भी ट्वीट किया है। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा है देश के खिलाड़ी अन्याय के ख़िलाफ़ कुश्ती की जंग जीतेंगे ज़रूर। जय हिन्द।
आपको बता दें, हालांकि इस मामले में ताजा जानकारी की मानें तो पहलवान की प्रदर्शन को देखते हुए अब दिल्ली पुलिस कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए तैयार हो गई है। बता दें, पहली बार जनवरी बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों ने धरना प्रदर्शन किया था, अब एक बार फिर से 3 महीने बाद ये पहलवान फिर से धरने पर उतर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications