कोरोना का खौफ, सोनू सूद ने दिया साथ, बोला-बोर्ड एग्जाम कैंसिल हो, जोखिम में छात्रों का जीवन, 145 हजार केस
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में तेजी से ये वायरस कई लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। ऐसे में लॅाकडाउन की चर्चा सामने आ रही है। ऐसे में स्टूडेंट के बोर्ड एग्जाम को लेकर अभी भी कोई फाइनल अपडेट सामने नहीं आया है। एक बार फिर से सोनू सूद मसीहा बनकर स्टूडेंट के लिए सामने आए हैं और एक खास अपील की है।
कोरोना के बढ़ते हुए मामले के बीच सोनू सूद ने बोर्ड एग्जाम के लिए स्टूडेंट को अपना सपोर्ट दिखाया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। ऐसे में सोनू सूद का कहना है कि बढ़ते मामलों के बीच परीक्षाएं नहीं होनी चाहिए।

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले ने एक बार फिर से सभी को सजग कर दिया है। नए मामलों ने पुराने रिकॅार्ड को तोड़ दिया है। पिछले साल के लॅाकडाउन के बाद नए साल में आम जीवन पटरी पर लौट ही रहा था, ऐसे में फिर से कोरोना ने अपनी पकड़ तेज कर ली है। इस बीच एजुकेशन बोर्ड ऑफलाइन एग्जाम की तैयारी में हैं। सोनू सूद ने छात्रों का समर्थन किया है। जो एग्जाम कैंसिल करने के पक्ष में हैं।


Click it and Unblock the Notifications