Sonu Sood: ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, किया ये काम

Sonu Sood

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बॉलीवुड सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आए हैं। बीते दिनों ओडिशा के बालासोर जिले में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में अपनों को खो चुके पीड़ित परिवारों की मदद करने का जिम्मा अब सोनू सूद ने लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों तक मदद पहुंचाई है।

3 जून को सोनू सूद ने ओडिशा ट्रेन हादसे में अपने लोगों के खो चुके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया था। अब एक्टर ने ओडिशा ट्रेन ट्रेजेडी में पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के लिए एक ट्वीट किया है।

एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा,"ओडिशा ट्रेन ट्रेजडी में अपने परिवार को खोने वाले पीड़ितों की जिंदगी को रीबिल्ड करने में उनकी मदद कर रहे हैं"। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मददगारों तक पहुंचने के लिए अपने चैरिटी फाउंडेशन का नंबर भी ट्वीट कर शेयर किया।

ओडिशा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने पर फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर की सराहना कर रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद ने एक ट्वीट करते हुए ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए एक वीडियो शेयर किया था।

उन्होंने कहा, "कल ओडिशा में एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ था। जिसकी वजह से इस समय पूरा देश शोक में है। दुख की बात ये है कि ऐसे समय पर लोग एक-दूसरे को नीचे खींचने में लग गए हैं, लेकिन उन परिवारों के बारे में कौन सोच रहा है, जो इस दर्द से गुजरे हैं।

बहुत दुख की बात है कि हम लोग शोक दिखाते हैं, ट्वीट करते हैं और फिर अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं। लेकिन उन लोगों के बारे में क्या जो अपने घरों से रोटी कमाने के लिए निकले थे, कोई चेन्नई जा रहा था। छोटे-छोटे परिवारों के लोग, जिन्होंने अपनी लाइफ खो दी, मुझे नहीं लगता वह कभी वापस खड़े हो पाएंगे"।

सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद के नेकदिली की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आपसे तो यही उम्मीद थी भाई और इस बार भी आप अपनी उम्मीदों पर खरे उतरे। एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे भाई। एक भारतीय नागरिक का आपको इज्जत भरा सलाम है भाई"।

गौरतलब है कि, ओडिशा ट्रैन हादसे ने देश को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। जहा 200 से ज़्यादा रेलयात्रियों ने अपनी जान गंवा दी तो 900 लोग घायल पाए गए। सोनू ने संकल्प लिया है कि वह पीड़ित परिवारों की ज़िंदगियों को दोबारा पटरी पर लाने के लिए दीर्घकालिक बिज़नेस की स्थापना और शिक्षा प्रदान करेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: sonu sood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X