मेकअप कलाकार ने सोनू का चेहरा बिगाड़ा
फिल्म सिटी ऑफ लाइफ की शुटिंग कर रहे बालीवुड अभिनेता सोनू सूद के चेहरे को मेकअप कलाकार ने काफी भद्दा बना डाला। दरअसल संयुक्त अरब अमीरात के फिल्मकार अली मुस्तफा की इस फिल्म के आधे हिस्से में सोनू सूद को एकदम भद्दा दिखना था। उनके मेकअप के लिए कोई और नही बल्कि हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट के मेकअप कलाकार जीन आन ब्लैक को बुलाया गया।
जीन आन ब्लैक ने सोनू के चेहरे को इतना भद्दा बना दिया कि देखने वाले देखते रह गए। जीन ने फिल्म द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन में ब्रैड पिट का मेकअप किया था। सोनू ने ब्लैक के काम की दिल खोलकर तारीफ की।
सोनू ने यह भी बताया, "मुस्तफा की फिल्म में मेरे मेकअप का काम ब्लैक ने लाजवाब तरीके से किया। दरअसल फिल्म मुझे कुछ अलग दिखना था और जब ब्लैक ने मेरा मेकअप पूरा किया तो आईने में खुद को देखकर मैं डर गया। फिल्म को ऐसे चेहरे की ही जरूरत थी।"


Click it and Unblock the Notifications