..................... Sonu Sood begins his training for Ranveer Singh's Simmba - Hindi Filmibeat

सिंबा: सोनू सूद बना रहे है खतरनाक बॉडी, वायरल हो गई जिम की तस्वीरें

अभिनेता सोनू सूद इस समय काफी ज्यादा वर्कआउट कर रहे है और अपने शरीर को और भी फिट करने में लगे हुए है। बता दें कि वो रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा के लिए बेहतरीन बॉडी बना रहे है क्योंकि सिंबा में निगेटिव रोल में नजर आने वाले है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे है और करण जौहर इसके प्रोड्यूसर होगें।

बता दें कि फिल्म काफी समय से चर्चा में चल रही है और अब सोनू सूद भी काफी लाइमलाइट में है। सोनू सूद एक बेहतर कलाकार है और कई तरह की फिल्मों में काम कर चुके है।

simmba, ranveer singh, sonu sood, sara ali khan, सिंबा, सोनू सूद, रणवीर सिंह, सारा अली खान

इसके पहले इसी तरह की बॉडी बनाकर फिल्म दबंग में वो सलमान खान से लड़ते हुए नजर आए थे और छेदी सिंह का किरदार लोगो को काफी ज्यादा पसंद आया था।

गौरतलब है कि जिम में पसीना बहाते हुए सोनू सूद की कुछ फोटोज वायरल हो रही है जो कि खूब पसंद भी की जा रही है। बता दें कि फिल्म में इसके अलावा काफी ज्यादा एक्शन और कॉमेडी भी नजर आने वाली है क्योंकि ये रणवीर सिंह की एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी।

इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस का नाम भी फाइनल हो चुका है और फिल्म में रणवीर सिंह की हीरोइन सारा अली खान होगी जो इस समय फिल्म केदारनाथ की शूटिंग कर रही है।

सोनू सूद की बात करें तो वो इसके अलावा भी कई और फिल्मों में नजर आने वाले है जिसका नाम पलटन और मणिकर्णिका होगा। फिल्म मे सोनू सूद धमाल मचाते हुए नजर आने वाले है।

मणिकर्णिका की बात करें तो झांसी की रानी के रोल में कंगना नजर आने वाली है और इस फिल्म में सोनू सूद का अहम रोल नजर आने वाला है। फिलहाल सोनू सूद फिल्म सिंबा के लिए वर्कआउट कर रहे है और अपनी बॉडी को शेप देने में लगे हुए है।

हालांकि उनकी फिटनेस काफी अच्छी है और कई बार वो बड़े पर्दे पर शर्टलेस हो चुके है। इसके अलावा सोनू सूद कई भाषाओं में फिल्में करते है जिसमे तेलुगू फिल्में मुख्य रूप से शामिल है।

फिलहाल फैंस को फिल्म सिंबा का इंतजार है क्योंकि रोहित शेट्टी का एक्शन देखने में भला किसको मजा नहीं आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X