बिहारी लड़के की जिंदगी में Sonu Sood बने गॉडफादर, आवाज सुनकर दे डाला बड़ा ऑफर

Sonu Sood: सोनू सूद एक भारतीय सिनेमा जगत के अभिनेता होने के साथ साथ इसीलिए भी फेमस हैं क्योंकि उन्होंने कोविड महामारी के बाद से अब तक हजारों लोगों की मदद की है। हाल ही में सोनू सूद से एक बिहारी लड़के की आवाज सुनकर उसको एक बड़ा ऑफर दे दिया और उसकी जिंदगी में गॉड फादर बन गए।
इस बात से कोई भी इंकार नहीं कर सकता है कि, सोशल मीडिया के जारिए से कई लोगों को मौके मिल जाते हैं और कई सारे लोग स्टार बन जाते हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो लोगों को अर्श से फर्श तक पहुंचाता है। ऐसा ही हाल ही में हुआ बिहार के अमरजीत जयकर के साथ, जो कि सोशल मीडिया के जारिए लोगों को अपनी शानदार आवाज सुना कर गाना गा रहे थे।
बिहार में टैलेंट का कमी थोड़े हैं, बिना किसी ऑटो ट्यून के कितना गजब आवाज हैं ❤️👌 pic.twitter.com/VxCjf9N65S
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) February 19, 2023
दरअसल सोशल मीडिया पर इस वक्त अमरजीत और उनका गाना खूब वायरल हो रहा है, जिसको हर कोई काफी पसंद कर रहा है। वीडियो में वह हाथ में ब्रश लेकर मस्ती फिल्म का गाना दिल दे दिया है जान तुम्हें देंगे गाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को सुनने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लाखों लोगों को उनकी आवाज पसंद आ रही है। अब अमरजीत की गायकी पर सोनू सूद भी फिदा हो गए हैं और उनको एक जबरदस्त ऑफर दे डाला है और उनकी किस्मत बदल दी है।
सोनू सूद ने सबसे पहले तो अमजीत के वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, एक बिहारी सौ पे भारी। इसके अलावा अमरजीत की तारीफ सिंगर सोनू निगम ने भी की है। सोनू निगम ने ट्वीट करते हुए कहा है, ऐसे टैलेंट की कद्र होनी चाहिए। इसके बाद जब अमरजीत ने वीडियो साझा कर सोनू सूद का शुक्रिया अदा किया तो अभिनेता ने उनको अपनी आने वाली फिल्म फतेह में गाने का ऑफर दे डाला।
अब सूत्रों की मानें तो, इस ऑफर मिलने के बाद कौन ही अब शांत बैठ सकता है। खबर आई है कि अमरजीत 27 और 28 फरवरी को मुंबई में रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बारे में खुद अमरजीत ने कहा है कि सोनू सर से बात हो गई है, और उनकी फिल्म फतेह में गाने का ऑफर मिला है।


Click it and Unblock the Notifications
