"मजदूरों के मसीहा" सोनू सूद गूगल पर बने हीरो नंबर 1, दबंग सलमान खान को किया पीछे- रिपोर्ट

कोरोना महामारी के बीच प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अपनी इस पहल के लिए एक्टर ने खूब सराहना बटोरी है। और उसी का नतीजा है कि सोनू सूद ने लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड के भाईजान दबंग सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है। इसका प्रूफ खुद गूगल ने दिया है।

सोनू सूद गूगल ट्रेंड पर सबसे आगे चल रहे हैं, लोग उनसे जुड़े सवाल ढूंढ़ रहे हैं और उनके बारे में पढ़ रहे हैं। कोई शक नहीं कि इस लॉकडाउन में सोनू सूद हीरो नंबर 1 बनकर उभरे हैं। सोनू इन दिनों सोशल मीडिया पर 'भाई' के टाइटल से ट्रेंड कर रहे हैं।

Sonu Sood

गूगल पर लोग सलमान खान की पनवेल एक्टिविटी से ज्यादा सोनू सूद के काम को सर्च कर रहे हैं। सोनू सूद को लेकर सबसे ज्यादा सर्च किया जा है- "सोनू सूद हेल्पलाइन नंबर", "सोनू सूद arranges बस", "सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की कर रहे हैं मदद".. जाहिर है इस वक्त लोग बॉलीवुड स्टार की जगह रियल लाइफ हीरो के बारे में जानने के लिए ज्यादा उत्सुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X