महाशिवरात्रि के मौके पर सोनू सूद ने किया ऐसा ट्विट, भड़क उठे लोग- कहा, तुम हो कौन!
अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव रहते हैं ये तो सभी जानते हैं। वो लोगों के पोस्ट पढ़कर जरुरतमंदो की मदद भी करते अक्सर नजर आते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हो गया है जो कि काफी चर्चा में हैँ। दरअसल अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। इसके पीछे कारण हैं उनका हालिया ट्वीट जो कि उन्होने महाशिवरात्रि के पर्व पर किया है।
आज पूरा देश महाशिवरात्रि मना रहा है और लगातार लोग इसकी मुबारकबाद दे रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद ने भी मुबारकबाद दी है लेकिन उन्होने कुछ ऐसा लिख दिया जो कि लोगों को हजम नहीं हुआ है।

हालांकि सोनू सूद ने पॉजिटिव पॉइंट लिखा लेकिन लोग इस ट्वीट को हिंदू-मुस्लिम बनाकर ट्रोल कर रहे हैं। सोनू सूद ने इस शिवरात्रि लोगों की मदद के लिए कहा था। उन्होने लिखा था कि.. 'शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं। ओम नमः शिवाय।'
इसके बाद से ही उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ईद और क्रिसमस के स्क्रीन शॉट साझा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन त्योहारों में तो ऐसा कुछ नहीं कहा गया था।

हिंदू त्योहारों में ज्ञान
इस यूजर का कहना है कि.. हिंदू त्योहारों में ज्ञान और ईद, क्रिसमस पर सीधी सी शुभकामनाएं। ये भेदभाव है।

मेरा त्योहार है मेरी पसंद
इनका कहना है कि.. मेरा त्योहार है मेरी पसंद है। आप कौन होते हैं सोनू सूद। शर्म आनी चाहिए आपको।

त्योहारों से ही समस्या
हम सबको पता है कि हम अपना त्योहार कैसे मनाएं, हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। तुमको हिंदू त्योहारों से ही समस्या है।

मीम्स वायरल
इस तरह के मीम्स काफी वायरल हो रहे हैं और लोग सोनू सूद को ट्रोल कर रहे हैं।

बजाओ कान के नीचे
बजाओ कान के नीचे, तुम 2020 के सबसे बड़े घोटाले हो। महादेव सुशांत को इंसाफ दिलवाओ।

ट्वीट डिलीट कर दिया
इनका कहना है कि सोनू सूद ने ट्वीट डिलीट कर दिया है। जबकि ट्वीट अभी भी अकाउंट में मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications