सोनू सूद ने चीन तक को हड़का कर मंगवाया ऑक्सीजन, लोग कर रहे कोरोना सुपरहहीरो की वाह वाही
सोनू सूद कोरोना के सुपरहीरो बन चुके हैं और इस समय फैन्स उनकी ट्विटर पर वाहवाही कर रहे हैं क्योंकि सोनू सूद ने चीन तक से ऑक्सीजन सप्लाई करवा दी है। दरअसल, भारत में ऑक्सीजन की कमी के चलते, सोनू सूद ने अपने स्तर पर चीन से Oxygen Concetrator ऑर्डर किए।
लेकिन सोनू सूद का ये ऑर्डर, चीन ने ब्लॉक कर दिया जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर चीनी अधिकारियों को टैग कर अपनी दिक्कत बताते हुए कहा कि भारत में हम लोग हर मिनट ज़िंदगियां खो रहे हैं।

सोनू सूद की दिक्कत का तुरंत एक चीनी अधिकारी ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने आपकी दिक्कत नोट कर ली है और आपकी दिक्कत सुलझाने की कोशिश कर रहा है। सोनू सूद ने भी उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि वो उनके ऑफिस से लगातार संपर्क में हैं और उनके इस दिक्कत को सुलझाने में मदद करने के लिए शुक्रिया।
इसके बाद अब ट्विटर पर सोनू सूद की तारीफों के पुल बांधते हुए लोग यहां तक कह रहे हैं कि उन्हें तो चीन भी मना नहीं करता और वो ऐसे हालात में भी चीन तक से मदद मुहैया करवा दे रहे हैं।

कोरोना के मसीहा
जहां पिछले साल सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के मसीहा बन चुके थे। वहीं इस साल वो कोरोना से बचाव के सुपरहीरो हैं। पिछले साल उन्होंने लगातार प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतज़ाम करवा किया और उन्हें घर पहुंचाया। सोनू सूद का कहना था कि जब तक आखिरी प्रवासी भाई अपने घर तक नहीं पहुंच जाता उनका काम पूरा नहीं होगा।
Recommended Video

मिल रही है बधाईयां
सोनू सूद को उनके काम के लिए ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। बॉलीवुड से लेकर आम आदमी तक हर कोई उनका फैन हो चुका है। जहां अजय देवगन ने उनकी तारीफों के पुल बांधे तो वहीं लोग रोज़ उन्हें सोशल मीडिया पर सलामी ठोंक रहे हैं।

बन चुके हैं प्रेरणा
सोनू सूद के काम से अमिताभ बच्चन इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने भी प्रवासी मज़दूरों को घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतज़ाम शुरू कर दिया है। वहीं इस साल कई सेलिब्रिटी, सोनू सूद से प्रभावित होकर अपने सोशल मीडिया को हेल्पलाईन के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

यूं हुई थी शुरूआत
सोनू सूद ने अपने नेक काम की शुरूआत लॉकडाउन के साथ ही की थी जब उन्होंने अपने होटल को पैरामेडिकल स्टाफ के रहने के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया। इसके बाद उन्होंने गरीबों को खाना बांटने की शुरूआत की।

कुछ बसों से शुरूआत
इसके बाद सोनू सूद ने कुछ बसों में सरकार से परमिशन लेने के बाद प्रवासी मज़दूरों का एक जत्था अपने अपने घर भेजने की कोशिश की। लेकिन धीरे धीरे लोग उनसे मदद मांगते गए।

किसी को नहीं कहा ना
सोनू सूद ने किसी को भी मदद मांगने के बाद मना नहीं किया। उन्होंने हर किसी की हरसंभव मदद करने की कोशिश की। धीरे धीरे अब उनके पास पूरी एक टीम है जो सारे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

मिनटों में कर रहे हैं मदद
सोनू सूद को कोई भी अगर सोशल मीडिया पर कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करता है तो सोनू सूद तुरंत उसकी जानकारी मांगते हैं और उस तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। उनके काम की हर कोई तारीफ कर रहा है।

साथ साथ करते हैं इंटरटेन
इस बीच कई लोग मज़ाक मज़ाक में सोनू सूद से घर पहुंचाने को कह रहे हैं और सोनू सूद इन सब संदेशों को मज़ाक में लेकर वैसे ही जवाब दे रहे हैं और लोगों को इंटरटेन भी कर रहे हैं।

आलोचना भी हुई
इस बीच लोग उनकी आलोचना करते हुए लोगों ने यह भी कहा कि ये सब सोनू सूद का पब्लिसिटी स्टंट है जो वो बीजेपी का टिकट पाने के लिए कर रहे हैं। लोगों को ये नहीं भूलना चाहिए कि कोबरा पोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन में पैसा लेकर बीजेपी का प्रचार करने वालों में सोनू सूद भी शामिल थे।

जज़्बे को सलाम
अपने होटल को मेडिकल स्टाफ के लिए क्वारंटीन सेंटर में तब्दील करने से लेकर घर चलें कैंपेन तक सोनू सूद इस देश के कठिन समय में एक सुपरहीरो बनकर उभरे हैं। पिछले साल जहां वो 45 हज़ार लोगों को हर दिन खाना मुहैया करवा रहे हैं वहीं ना जाने कितने परिवारों को एकजुट कर चुके हैं। उनके इस जज़्बे को हमारा सलाम।


Click it and Unblock the Notifications











