..................... दिहाड़ी मजदूरों के लिए मसीहा बने हैं सोनू सूद | Sonu Sood arranges more buses for migrant workers, from Maharashtra to UP, Bihar, Jharkhand - Hindi Filmibeat

यूपी, बिहार, झारखंड के मजदूरों के लिए सोनू सूद ने की बसों की व्यवस्था- लोग हुए इमोशनल, कहा- मसीहा

कर्नाटक के मजदूरों के बाद अब एक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र में फंसे अन्य प्रदेशों के मजदूरों के लिए भी बसों की व्यवस्था की है। शनिवार को उन्होंने यूपी-बिहार-झारखंड के प्रवासी मजदूरों से भरी बसों को मुंबई से रवाना किया। जहां मजदूरों के चेहरे पर खुशी दिख रही है, वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्टर को 'मसीहा' का टैग दे दिया है।

शनिवार को मुंबई के वडाला इलाके से यूपी के लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों व बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के लिए रवाना हुईं। इस काम में सोनू सूद की दोस्त नीति गोयल ने भी उनका साथ दिया।

Sonu Sood

इस पहल पर सोनू सूद ने कहा, 'जब तक अंतिम प्रवासी अपने परिवार और प्रियजनों से नहीं मिल जाता, तब तक मैं प्रवासियों को घर भेजना जारी रखूंगा। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे लगता है कि यह मेरा कर्तव्य है कि हम प्रवासी मजदूरों की मदद करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X