कौन है ये बॉलीवुड एक्टर? दुबई में फंसे भारतीयों के लिए किया फ्री में रहने का इंतजाम, सलाम कर रहे हैं लोग
Sonu Sood New Video: ईरान और इजराइल के बीच जंग चल रही है और इस दौरान कई देशों में अफरा तफरी का माहौल है और लोगों में अशांति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज और तस्वीरें खाड़ी देशों से आ रही हैं।

लेकिन अब दुबई में फंसे भारतीय लोगों के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक एक्टर फिर से मसीहा बनकर सामने आया है। जी हां, एक वीडियो वायरल है जिसमें कोरोना काल के संकट मोचन सोनू सूद नजर आ रहे हैं।
उन्होने कहा कि दुबई में फंसे लोगों के लिए वो मदद करेंगे और उनकी बचाने का काम करेंगे। कोरोना काल में भी दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद ने कई कदम उठाए थे।
क्या बोले सोनू सूद?
सोनू सूद ने एक वीडियो पोस्ट किया है और कहा, ''हैल्लो दोस्तों जो भी लोग दुबई में इस संकट के समय फंसे हुए हैं उनको बताना चाहता हूं कि आराम से वहीं रुकिए और हम आपके लिए फ्री में रहने का इंतजाम कर रहे हैं। जो लोग भी हमारे हिंदुस्तानी या किसी भी देश के लोग फंसे हुए हैं दुबई के अंदर तो आप लोग प्लीज मुझे डीएम करिए। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आप लोगों को फ्री में रहने का इंतजाम किया जाएगा जब तक आप अपने देश ने पहुंच जाएं। जय हिंद।'' सोनू सूद का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के रिएक्शन इसपर दे रहे हैं। सोनू सूद उन सितारों में से एक हैं जो कि अक्सर मुसीबत के समय में सामने आते है और लोगों की मदद करते हैं।
क्या बोले लोग?
सोनू सूद के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत बढ़िया कदम।'' एक ने लिखा, ''संकट का हीरो।'' एक ने लिखा, ''बहुत सराहनीय काम।'' एक ने लिखा, ''रियल हीरो सोनू पाजी, आपके लिए सम्मान और प्यार पाजी।'' एक ने लिखा, ''संयुक्त अरब अमीरात में लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सोनू सूद की असीम दयालुता के लिए हार्दिक आभार।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications
















