सोनू सूद बन गए मजदूरों के हीरो, फोन नंबर देकर कहा- मेरे भाइयों-बहनों घर जाना है तो कॉल करो!
सोनू सूद इन दिनों प्रवासी मजदूरों के सबसे बड़े मसीहा बन गए हैं। हाल ही में ये खबर आयी कि बिहार में उनकी मूर्ति बनाई जाने वाली है। लेकिन सोनू ने साफ तौर पर कहा है कि ऐसा करने की बजाए वो पैसा गरीबों को दे दिए जाए। वहीं अब सोनू सूद ने मुंबई में मौजूद प्रवासी मजदूरों के लिए एक बड़ा और नया कदम उठाया है।
जी हां, बिहार और यूपी यानी कि उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के लिए सोनू सूद अब एक नई योजना लेकर आए हैं। ताकि वह हर किसी की मदद के लिए आगे आ सके। कोई भी उनसे संपर्क करके आसानी से अपने घर पहुंच जाए।

सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक डिटेल दी है। इस फोन नंबर के जरिए उनसे आसानी से जुड़कर घर पहुंचा जा सकता है। सोनू सूद ने अपने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है कि कोई भी अपने घर जाना चाहता है तो वह इस नंबर पर संपर्क कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications