..................... लॉकडाउन में सोनू सूद ने की मजदूरों की सबसे बड़ी मदद, बसों की व्यवस्था की- खुद विदा करने पहुंचे sonu sood arrange Bus transport for migrant workers the poor amid coronavirus lockdown - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन में सोनू सूद ने की मजदूरों की सबसे बड़ी मदद, बसों की व्यवस्था की- खुद विदा करने पहुंचे

कोरोना वायरस संकट के बीच अभिनेता सोनू सूद लगातार गरीबों व जरूरतमंद लोगों की मदद करते नजर आए हैं। एक बार फिर सोनू सूद ने लोगों का दिल जीत लिया है। ये फिल्मों के हीरो हीं बल्कि असल जिंदगी के हीरो साबित हुए हैं। मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए सोनू सूद आगे आए और उन्होंने गरीबों व मजदूरों लिए ट्रांसपोर्ट यानी बस का इंतजाम करवाया। इतना ही नहीं सोनू सूद मजदूरों को खुद छोड़ने भी आए। सोनू सूद की ये पहल सराहनीय है।

देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में सबसे ज्यादा प्रभावित प्रवासी मजदूर हुए हैं। उनकी हालत देख किसी का भी दिल पसीज उठे। ऐसे में सोनू सूद ने मदद का बीड़ा उठाया। लंबे समय से ये मजूदर कई कोसों मील पैदल ही निकलने को तैयार थे। ऐसे में सोनू सूद की मदद का ये जरिया सबसे लाभदायी साबित होगा। खुशी तो उन तस्वीरों को देखकर हुई जिनमें वह खुद मजदूरों को सी-ऑफ करने आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X