सोनू सूद ने राजनीति में एंट्री पर किया खुलासा, दिल्ली के सीएम केजरीवाल से खास मुलाकात
सोनू सूद के कोरोना में मसीहा बनने के बाद इस बात की चर्चा पिछले साल से ही शुरू है कि वो राजनीति में एंट्री ले सकते हैं। सोनू सूद की शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हुई मुलाकात को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि एक्टर ने इस बात से फिर एक बार इंकार कर दिया है कि वो राजनीति में शामिल नहीं हो रहे हैं।
साथ ही वो अरविंद केजरीवाल की पार्टी का भी हिस्सा नहीं बन रहे हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल से हुई मुलाकात केवल बच्चों के हित में है। अरविंद केजरीवाल ने सोनू सूद को मेंटॅार कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सोनू सूद सभी की मदद करते हैं।
वो देश के लिए प्रेरणा हैं। सोनू सूद के राजनीति में या आप पार्टी में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नहीं हमारे बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। सोनू सूद ने सीएम केजरीवाल से मुलाकात की वजह बताते हुए कहा कि राजनीतिक से जुड़ा ये नहीं है। बच्चों का भविष्य राजनीति से भी बड़ा मुद्दा है।

मुझे काफी समय से राजनिती से जुड़ने का मौका मिलता गया है। मेरी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरा मानना है कि सोच अच्छी जिसकी होती है उसे दिशा मिल जाती है। आपको बता दें कि देश के मेंटर्स कार्यक्रम के जरिए सरकारी स्कूल के बच्चों को भविष्य के बारे में गाइड करने की कोशिश की जाएगी।
सितंबर में इसे लांच किया जाएगा। सोनू सूद ने मीडिया से बातचीत में आप पार्टी का हिस्सा बनने के सवाल पर कहा कि राजनीति कमाल का क्षेत्र है। लोग बोलते हैं कि अच्छा काम करना है तो राजनीति में आइए या फिर राजनीति में क्यों नहीं आ सकते? ये अच्छा क्षेत्र है। हमने कोई राजनीति चर्चा नहीं की। क्योंकि मुझे लगता है यह मुद्दा सबसे ऊपर है। सोनू सूद ने आगे कहा कि मुझे बताने की जरूरत नहीं है कि दिल्ली में शिक्षा में किस तरह बदलाव आया है। मेरी अपील है कि सभी दिल्ली सरकार के इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें।


Click it and Unblock the Notifications