सोनू सूद की सरकार से खास अपील- 'जिन बच्चों ने कोरोना में अपना परिवार खोया है, उन्हें फ्री शिक्षा मिले'

कोरोना महामारी की नई लहर ने देश को बुरी तरह प्रभावित किया है। हर दिन हजारों लोग अपनी जान खो रहे हैं। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद ने सरकार से एक खास अपील करते हुए कहा कि कोविड की वजह से जिन बच्चों ने अपने माता- पिता को खोया है, उन्हें सरकार की ओर से मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए।

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोविड से प्रभावित बच्चों को लेकर चिंता जताते नजर आ रहे हैं। सोनू सूद ने कहा, "मैं राज्य सरकार, केंद्र सरकार या जो भी संस्थान मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे अनुरोध करना चाहूंगा कि कोई ऐसा नियम होना चाहिए.. कि जिस बच्चे ने भी कोविड -19 के दौरान परिवार के सदस्यों को खो दिया है, उन बच्चों की शिक्षा, स्कूल से लेकर कॉलेज, सरकारी स्कूल या निजी स्कूल मे मुफ्त होना चाहिए।"

Sonu Sood

सोनू ने यह भी कहा कि कई परिवारों ने इस महामारी में अपने घर के एकमात्र सहारे को खो दिए हैं, इसलिए जो संगठन लोगों की मदद कर रहे हैं, उन्हें विषय पर आगे आना चाहिए। इस महामारी में किसी प्रियजन को खो देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक साथ आने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X