सोनू सूद का जवाब, मदद मांगने वाले TWEETS क्यों हो रहे डिलीट, पड़ताल के बाद खुलासा !
एक्टर सोनू सूद देश के कोने कोने से जुड़े प्रवासी मजूदरों के अलावा लॉकडाउन में फंसे लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। बिना पैसे और तमाम खान-पान की सुविधा के साथ सोनू सूद की बड़ी मदद इन गरीब व जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इस पूरे प्रकरण में सोनू सूद की वाहवाही हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और शख्स से सुनी जा सकती है।
लेकिन इस बार सोनू सूद से मदद मांगने वाले लोगों के ट्वीट्स डिलीट का मामला सामने आया है। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या ट्विटर पर मदद की फर्जी मांग उठाई जा रही है। या फिर दूसरा ही कोई माझरा है। बता दें सोनू सूद ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर मदद मांगने वाले लोगों को जवाब दे रहे हैं और मदद भी पहुंचा रहे हैं।
लेकिन सोनू सूद के ट्विटर पर ऐसे कई पोस्ट देखने को मिले हैं जहां ट्वीट्स डिलीट किए जा चुके हैं। मतलब कि ये ट्वीट्स डिलीट होने की बात एकदम सही है। अब बात आती है कि आखिर मदद की मांग करने वाले ये ट्वीट्स डिलीट क्यों हुए, ऐसे में एक्टर की मंशा पर भी सवाल खड़े होने लगे। इसे नजरअंदाज न करते हुए खुद सोनू सूद ने इस बात पर ट्वीट भी किया।
लॉकडाउन खुलते ही घर से निकले बॉलीवुड सेलेब्स, मास्क लगा वॉक पर निकली रकुल, तारा समेत ये हसीनाएं PICS


Click it and Unblock the Notifications