सोनू सूद की अगली फिल्म 'फतेह', धमाकेदार एक्शन- थ्रिलर, ज़ी स्टूडियोज ने जोरशोर से की घोषणा
ज़ी स्टूडियोज ने अपने अगले प्रोडक्शन फतेह की घोषणा की, जो अभिनंदन गुप्ता द्वारा निर्देशित है। सोनू सूद अभिनीत यह एक आउट-एंड-आउट एक्शन ड्रामा होगी। वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित, फिल्म में अभिनेता को पहले कभी न देखे गए हाई- ऑक्टेन एक्शन सीन्स के साथ दिखाया जाएगा! फिल्म 2022 की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी।
सोनू सूद फतेह के साथ एक अलग सफर पर निकलेंगे। पिछले साल से अभिनेता लगातार जरूरतमंदों की मदद करने और कठिन परिस्थितियों से निपटने में उनकी मदद करने के लिए चर्चा में हैं। कोविड के समय में उन्हें प्रवासियों का 'मसीहा' कहा गया। हर तरफ से उनकी सराहना की गई।

लेकिन अब बड़े पर्दे पर हीरो बनने की बारी है। सोनू सूद के प्रशंसक सिल्वर स्क्रीन पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उन्होंने अपनी वापसी के लिए एकदम सही किरदार को चुना है। आखिरी बार एक्टर को रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में देखा गया। सोनू फिल्म पृथ्वीराज में भी नजर आने वाले हैं, जो जनवरी 2022 में रिलीज होने वाली है।
इस बारे में बात करते हुए, ज़ी स्टूडियोज के सीबीओ, शारिक पटेल ने साझा किया, "सोनू एक बेहतरीन अभिनेता हैं और पिछले डेढ़ दशक से लगातार खुद को साबित किया है। लेकिन पिछले एक साल में उन्होंने जो किया है उससे वो एक सच्चे हीरो के तौर पर उभरे हैं। मैं मुझे यकीन है कि इस तरह की मनोरंजक कहानी में हीरो के रूप में बड़े पर्दे पर उनकी वापसी सभी के लिए रोमांचक होगी।"
वहीं, अभिनेता सोनू सूद ने कहा, "इस फिल्म की कहानी ने मेरी रुचि को बढ़ाया है। यह सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है जिस पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। जैसे ही मैंने पटकथा पढ़ी, मुझे पता था कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं इसे लाने के लिए बेहद उत्साहित हूं।"
ज़ी स्टूडियोज और शक्ति सागर प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, अभिनंदन गुप्ता द्वारा निर्देशित, सोनू सूद अभिनीत - यह फिल्म 2022 की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











