अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' में हुई 2 सुपरस्टार की एंट्री, दिवाली में सबसे बड़ी सुपरहिट !
साल 2020 में अक्षय कुमार की सबसे बड़ी रिलीज की बात की जाए तो वह पृथ्वीराज है। दिवाली पर अक्षय कुमार अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। यश राज बैनर की इस फिल्म को बनाने की तैयारी भी लार्जर देन लाइफ की जा रही है।
निर्माता इस फिल्म के लिए लोकेशन और कास्टिंग पर अंतिम दौर का काम पूरा हो चुका हैं। जहां पर अब अक्षय कुमार की पृथ्वीराज से हिंदी सिनेमा के दो दमदार सुपरस्टार का नाम भी शामिल होने जा रहा है।

बता दें कि पहले से इस फिल्म के साथ विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को कास्ट किया जा चुका है। वह फिल्म में संयोगिता का किरदार निभायेंगी। फिलहाल मुंबई में इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू की जा चुकी है। वहीं अब इन दो कलाकारों की एंट्री से पृथ्वीराज को स्क्रीन पर तगड़ी तरह से पेश करने की योजना बना ली गई है।


Click it and Unblock the Notifications