..................... सोनू सूद ने किया सचेत- कोई मेरे नाम से पैसे मांगे तो पुलिस में शिकायत करो | Sonu Sood Alerts MIgrants Against Monetary Fraud, Clarifies That His Service Is Free Of Cost - Hindi Filmibeat

सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को किया एलर्ट-"कोई मेरे नाम से पैसे मांगे तो तुरंत पुलिस में शिकायत करो"

इस लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने एक्टर सोनू सूद ने लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने मजदूरों को ऐसे लोगों से सावधान रहने को कहा है जो उनके नाम पर मदद देने के लिए पैसे मांग रहे हैं। सोनू सूद अब तक हजारों मजदूरों की मदद कर चुके हैं और उन्हें उनके घर पहुंचा चुके हैं। ऐसे में उनके नाम पर मार्केट में फ्रॉड भी शुरु हो चुका है, जिस पर अभिनेता ने सचेत किया है।

सोनू ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा- दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है. आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए..

Sonu Sood

बता दें, सोनू सूद लगातार तीन हफ्तों से प्रवासी मजदूरों की मदद में जुटे हुए हैं और अब तक हजार से ज्यादा लोगों को कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश के शहरों में भेज चुके हैं। इस काम में सोनू सूद की दोस्त नीति गोयल ने भी उनका साथ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X