Sonu Sood- नेपोटिज्म पर फिर बोले सोनू सूद, हैरान कर देगा 'छेदी सिंह' का ये बड़ा बयान

कोविड के दौरान जाने कितनी मजदूरों और हर बाहर फंसे लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद इस वक्त खबरों का हिस्सा है और उन्होने नेपोटिज्म पर अपनी राय रखी है। अक्सर देखा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म एक ऐसा वर्ड है जिसको लेकर लोग बातें करते हैं और कहा जाता है कि इस वजह से कई बाहरी लोगों को मौका नहीं मिलता है। अब सोनू सूद ने एएनआई से एक्सक्लूसिव बात करते नेपोटिज्म पर बात की है।
उन्होने इस दौरान कुछ ऐसा भी कह डाला जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। दरअसल उन्होने कहा, ''नेपोटिज्म था, है और रहेगा। इंडस्ट्री से हैं, उन्हें आसानी से ब्रेक मिल सकता है।
कल को मेरे बेटों को शायद रोल मिल जाय। (मेरे बेटे को अपने पिता के नाम की वजह से रोल मिल सकता है)। ये हमेशा रहेगा। हो, वही आपकी ताकत है।'' इसके लेकर उन्होने एक उदाहरण भी दिया।
उनका कहना था, ''मेरे पिता की कपड़े की दुकान है, तो आसानी से मैं दुकान में बैठ सकता हूं। ऐसा ही कोई एक्टर या निर्देशक करता है तो बुराई क्या है।'' इसके बाद से सोनू सूद का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह की राय दे रहे हैं।
हालांकि इन सबके अलावा भी सोनू सूद ने काफी कुछ कहा है जोकि चर्चा का हिस्सा है। सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों से बात करते रहते हैं और उनकी मदद करते रहते हैं। वो किसी फिल्म का हिस्सा बनें या ना बनें वो चर्चा में रहते हैँ। वर्कफ्रंट पर वो इस साल कुछ बड़ा धमाका करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में वो नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications