मणिकर्णिका से एक तगड़ा सीन LEAK- इस सीन की वजह सोनू सूद हुए फिल्म से बाहर
कंगना रनौत की मणिकर्णिका अलग अलग वजहों से सुर्खियों में है। कभी निर्देशक कृष से अनबन तो कभी सोनू सूद से। बता दें, फिल्म से सोनू सूद का सीन ऑनलाइन लीक हो चुका है। सूत्रों की मानें तो कंगना इस सीन को फिल्म में नहीं चाहती थीं और उन्होंने निर्देशक से कहकर यह सीन कटवा दिया था। इसी बात से खफा होकर सोनू सूद ने मणिकर्णिका छोड़ दी थी।
मणिकर्णिका में सोनू सूद वीर योद्धा सदाशिव का किरदार निभाने वाले थे। इस सीन में भी सोनू फुल एक्शन मोड में दंगल लड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन कंगना को यह सीन पसंद नहीं आया और उन्होंने उस वक्त रहे निर्देशक कृष से इस सीन को काटकर देने को कहा।

हालांकि निर्देशक भी कंगना के पक्ष में नहीं थे। जहां से सारी मतभेद की शुरुआत हुई। जब सोनू सूद को इस बारे में पता चला तो उन्होंने फिल्म छोड़ दी। बाद में सोनू वाला किरदार मोहम्मद जीशान अयूब ने निभाया है। लेकिन फिल्म में इस किरदार को ना के बराबर दिखाया गया है।
View this post on InstagramA post shared by MissMalini Bollywood (@missmalinibollywood) on
जब सोनू सूद मणिकर्णिका छोड़कर गए.. तो कंगना रनौत ने बयान दिया था- जब मैंने निर्देशन का जिम्मा संभाला तो पूरी टीम को मुझपर विश्वास था। लेकिन सोनू के पास ना समय था, ना ही भरोसा। वह किसी फीमेल निर्देशक के अंडर काम नहीं करना चाहते थे।
जिस पर सोनू सूद ने कहा था- डायरेक्टर का जेंडर मुद्दा नहीं है। फिल्म छोड़ने की असली वजह डायरेक्टर की क्षमता है। इन दोनों पर कंफ्यूज न हों। 'मणिकर्णिका' का हिस्सा न बन पाने का मुझे हमेशा दुख रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications