सोनू निगम ने लिया ट्विटर छोड़ने का फैसला..अभिजीत का किया समर्थन
सोनू निगम ने लगातार ट्विट कर घोषणा की है वो ट्विटर भी छोड़ देंगे। उन्होंने साथ ही अभिजीत भट्टाचार्य को भी सपोर्ट किया है।
अक्सर ही विवादों में रहने वाले अभिजीत भट्टाचार्य ने लगातार कुछ भद्दे ट्विट किए थे जिसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। कुछ लोग इसे सही बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे गलत लेकिन अभिजीत भट्टाचार्य के सपोर्ट में अब सोनू निगम आए हैं।
उन्होंने लगातार 24 ट्विट किए और कहा कि ट्विटर पर हर रोज लोग ऐसी बातें करते हैं। मीडियावालों का या जिसे भी स्क्रीनशॉट लेना है लेकर रख लें क्योंकि मैं ट्विटर को अलविदा कहने वाला हूं। सोनू निगम ने साथ ही ये भी कहा कि अगर अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड किया जाता है तो 90 प्रतिशत लोगों का सस्पेंड हो जाना चाहिए।

सोनू निगम के ट्वीट
सोनू निगम के ट्वीट
सोनू निगम के ट्वीट
सोनू निगम के ट्वीट
सोनू निगम के ट्वीट
सोनू निगम के ट्वीट


Click it and Unblock the Notifications

















