ट्विटर पर सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग, मचा है खूब बवाल, लेकिन दुबई में ये सब कर रहे सिंगर
लॉकडाउन के बीच सिंगर सोनू निगम इन दिनों दुबई में फंसे हुए हैं। उनका ट्विटर पर अजान वाले बयान पर विवाद छाया हुआ है। बीते दिन ट्विटर पर सोनू निगम को लेकर यूजर्स ने दुबई पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की। दरअसल 2017 में सोनू निगम ने मुस्लिम व अजान को लेकर ट्वीट किया था। जिसके बाद उन्होंने सफाई भी दी और मांफी भी मांगी थी। लेकिन एक बार फिर ये विवाद खड़ा हो गया है। यहां तक की सोनू निगम ने अपना ट्विटर अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया।
भारत में जहां सोनू निगम की गिरफ्तारी को लेकर मांग की जा रही है और ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, वहीं दुबई में सोनू निगम झाड़ू पोछा लगा रहे हैं। हैरान जरूर करता है लेकिन इंस्टाग्राम पर खुद सोनू निगम ने वीडियो शेयर की है।
इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी यूजर्स ने सोनू निगम को अजान वाली कंट्रोवर्सी पर ट्रोल किया। कमेंट्स के जरिए यूजर्स ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। पढ़िए सोनू निगम दुबई में क्या कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











